जय बाबा मोहन राम

नीले घोड़े वाले बाबा का धाम, काली खोली

परीक्षा का परिणाम बदल गया

लेखक: आकाश चतुर्वेदी· स्थान: दिल्ली· तिथि: 28-08-2022 102

मैंने एक प्रतियोगी परीक्षा दी थी। परिणाम आने पर नाम सूची में नहीं था। मैं बहुत निराश हुआ। उसी रात बाबा मोहन राम की मूर्ति के सामने बैठकर रोते हुए कहा—“अगर आप चाहो तो सब बदल सकता है।” कुछ दिनों बाद संशोधित परिणाम आया। उसमें मेरा नाम था। शायद कोई तकनीकी गलती हुई थी, लेकिन मेरे लिए यह बाबा का चमत्कार ही था।