मैंने अपने एक दोस्त को काफ़ी बड़ी रकम उधार दी थी। वादा किया गया था कि वह दो महीने में लौटा देगा, लेकिन छह महीने बीत गए और उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया। कानूनी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं थी, और घर की हालत ऐसी कि पैसे बहुत ज़रूरी थे। मैं हर दिन चिंता में डूबा रहता। एक दिन बाबा मोहन राम का मंदिर गया और सच्चे मन से प्रार्थना की। उसी रात सपना आया कि बाबा मुस्कुराकर कह रहे हैं—“चिंता मत करो, सब लौटेगा।” कुछ ही दिनों बाद अचानक वही दोस्त घर आया और माफी माँगते हुए पूरा पैसा लौटा दिया। उसने कहा कि अचानक उसे कहीं से धन मिल गया और सबसे पहले उसे मेरा कर्ज़ चुकाना याद आया। मुझे पूरा विश्वास है कि यह बाबा मोहन राम की ही कृपा थी।
जय बाबा मोहन राम
नीले घोड़े वाले बाबा का धाम, काली खोली