जय बाबा मोहन राम

नीले घोड़े वाले बाबा का धाम, काली खोली

खोया हुआ मोबाइल वापस मिला

लेखक: मनोहर गौतम· स्थान: रेवाड़ी, हरियाणा· तिथि: 19-09-2024 57

बाज़ार में मेरा मोबाइल कहीं गिर गया। उसमें ज़रूरी डॉक्यूमेंट और फ़ोटो थे। बहुत खोजा लेकिन नहीं मिला। घर आकर मैंने बाबा मोहन राम से प्रार्थना की। उसी शाम एक अजनबी ने फोन करके कहा कि उसे मेरा मोबाइल मिला है और वह वापस करना चाहता है। अगले दिन मैंने अपना मोबाइल सही-सलामत वापस पा लिया। मुझे लगा कि यह बाबा की कृपा के बिना संभव ही नहीं था।